INDIAN IDOL 12 विनर पवनदीप राजन का हुआ जानलेवा एक्सीडेंट, खून से लथपथ हॉस्पिटल से सामने आई तस्वीरें

Pawandeep Rajan meet an Accident: इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का आज सुबह-सुबह एक्सीडेंट हो गया है। सोशल मीडिया पर सिंगर की लहूलुहान हुई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। पवनदीप अपने गाँव से दिल्ली आ रहे थे बीच रास्ते में यह हादसा हुआ।

Pawandeep Rajan meet an Accident: टीवी शो इंडियन आइडल 12( Indian Idol 12) के विजेता पवनदीप राजन ( Pawandeep Rajan) का आज सुबह भयंकर एक्सीडेंट हो गया। सुबह 3:40 पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें पवनदीप राजन बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोट आई है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें और वीडियो में पवनदीप लहूलुहान नजर आ रहे हैं। उन्हें इस हालत में देखकर फैंस परेशान नजर आ रहे हैं। पवनदीप राजन के फैंस उनके लिए जल्द से जल्द ठिक होने की दुआ कर रहे हैं। आइए बताते हैं कैसे हुआ ये एक्सीडेंट

Pawandeep Rajan meet an Accident

पवनदीप राजन के एक्सीडेंट से जुड़ी खबर सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह-सुबह 3 बजे नेशनल हाईवे 9 गजरौला थाना क्षेत्र के पास से जा रहे थे, जहां उनकी गाड़ी की टक्कर ट्रक के साथ हो गई। पवनदीप की गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई और गाड़ी में तीन लोग मौजूद थे जो बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनका इलाज चल रहा है। सिंगर पवनदीप की हालत बहुत खराब बताई जा रही है उन्हें नोएडा रेफ़र किया गया है। वह दिल्ली में एक प्रोग्राम के लिए आ रहे थे। नींद की झपकी के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और एक्सीडेंट हुआ, हादसे की जांच चल रही है।

End of Feed