Munawar Faruqui Talking About Ex Wife: भारत के सबसे फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन मुनावर फारुकी अक्सर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस समय मुनावर सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। शो से मुनावर की पॉपुलैरिटी ने तो मानो आसमान छू लिया है। इसी के साथ कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर कॉमेडियन से जुडी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो अपनी एक्स वाइफ को लेकर खुलासे कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मुनावर फारुकी ने रोस्ट कर घरवालों की उड़ाई धज्जियां, कहा 'विक्की भाई ने सभी का काटा'.....
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के लाइव फीड में देखा गया की ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) मुनावर से पूछती हैं की उनका और एक्स वाइफ का रिश्ता क्यों खत्म हुआ। जिसपर मुनावर फारुकी (Munawar Faruqui) जवाब देते हुए कहा की उनकी एक्स वाइफ की दूसरी शादी का पता तब चला जब बेटा घर आया। साथ ही उनकी एक्स वाइफ को अपने बेटे से भी कोई लगाव नहीं है।
इन बातों को सुन मन्नारा चोपड़ा कहती हैं की ऐसे कैसे हो सकता है, जिसपर ऐश्वर्या शर्मा कहती हैं की कुछ लोग होते हैं ऐसे। मुनावर आगे बतातें हैं की कभी बेटे को मां से लगाव नहीं है। जानकारी के लिए बता दें की मुनावर ने कंगना रनौत के लॉकअप शो में ये राज खोला था। साथ ही उनपर कई आरोप भी लग रहे हैं की उन्होंने एक ही समय पर दो लड़कियों को डेट किया है।
