Imlie को बीच राह में ही छोड़कर जा रहे हैं Sai Ketan Rao, TRP में डगमगाते ही लिया बड़ा फैसला!

Imlie Star Sai Ketan Rao To Quit Show: टीवी के चर्चित शो 'इमली' ने लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इमली बीते कई सालों से टीवी पर लोगों को एंटरटेन कर रहा है। लेकिन हाल ही में शो को लेकर खबर आ रही है कि एक्टर सई केतन राव इसे अलविदा कह सकते हैं।

Imlie Star Sai Ketan Rao To Quit Show: टीवी के चर्चित शो 'इमली' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से लोगों के दिलों में तो जगह बनाई ही, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी हमेशा टॉप 5 पर ही रहा। शो में अभी तीसरी पीढ़ी चल रही है, जिसमें सई केतन राव (Sai Ketan Rao) और अद्रिजा रॉय बतौर अगस्त्य और इमली (Imlie) लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं। जहां सेकंड जनरेशन के दौरान इमली की टीआरपी गिर गई थी तो वहीं तीसरी पीढ़ी ने उसे दोबारा संभाल लिया है। लेकिन हाल ही में 'इमली' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इमली को लेकर कहा जा रहा है कि लीड रोल निभाने वाले सई केतन राव इसे जल्द ही अलविदा कह सकते हैं।

End of Feed