Karan Vohra Faces Accident On Naam Namak Nishaan Set: टीवी के मशहूर एक्टर करण वोहरा आखिरी बार 'मैं हूं साथ तेरे' में नजर आए। उन्होंने इस सीरियल में एक्ट्रेस उल्का गुप्ता के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि टीआरपी में ज्यादा भाव न मिलने के कारण 'मैं हूं साथ तेरे' को मेकर्स ने बंद करने का फैसला किया। वहीं इन दिनों करण वोहरा "नाम नमक निशान' की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि इसकी शूटिंग के दौरान करण वोहरा के साथ हादसा हो गया। वो आग में झुलसते-झुलसते बचे हैं। करण वोहरा (Karan Vohra) का इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: TRP गिरते ही बंद होने को आया Ulka Gupta का 'मैं हूं साथ तेरे', दमदार ट्रैक के बाद भी नहीं मिला भाव
करण वोहरा (Karan Vohra) ने 'नाम नमक निशान' से जुड़ा वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वह एक ओवन को खोलते नजर आए। लेकिन जैसे ही करण वोहरा ओवन का ढक्कन उठाते हैं, उससे आग की लपटें निकलती हैं जो उनके चेहरे पर जाकर लगती हैं। लेकिन तभी करण वोहरा पीछे हो जाते हैं और एक्टर वरुण सूद उनके पास भागकर आते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण वोहरा ने लिखा, "बस बच गया। वरुण केवल तुम्हीं इस दर्दनाक घटना के गवाह हो।"
करण वोहरा (Karan Vohra) का ये वीडियो देख फैंस भी हैरान नजर आए। वहीं उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए मेघा चक्रवर्ती ने लिखा, "हे भगवान, उम्मीद करती हूं कि तुम ठीक होगे।" वहीं वरुण सूद ने करण वोहरा के वीडियो पर कमेंट किया, "ये बहुत ही डरावना था। लेकिन तुम चैंपियन की तरह इससे निपटे हो।" एक्ट्रेस सीरत कपूर ने लिखा, "भगवान का शुक्र है कि आप ठीक हो।"
