हुनर हाली और पति मयंक गांधी के रिश्ते में आई दरार, क्या शादी के 9 साल बाद लेने जा रहे हैं तलाक?

Hunar Hale & Mayank Gandhi Divorce: टीवी कपल हुनर हाली और मयंक गांधी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अपनी 9 साल की शादी को आखिरकार पूर्णविराम देने वाले हैं और जल्द ही तलाक की अर्जी कोर्ट में फाइल करेंगे। यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

Hunar Hale & Mayank Gandhi Divorce: टीवी दुनिया के पॉपुलर कपल में से एक हुनर हाली और मयंक गांधी का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। काफी समय से दोनों एक साथ ना ही नजर आए साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करना बंद कर दिया। फैंस अनुमान लगा रहे थे कि शायद दोनों के बीच चीजें कुछ ठीक नहीं चल रही है। तमाम रुमर्स उड़ने के बाद भी कपल ने अपने फैंस को जवाब दिया। अब खबर सामने आई है कि ये हुनर हाली और मयंक गांधी एक दूजे से तलाक लेने के लिए तैयार है।

Hunar Hale Mayank Gandhi Divorce

Image Source: Instagram

हुनर हाली (Hunar Hale) और मयंक गांधी (Mayank Gandhi) के करीबी ने इंडिया फोरम को बताते हुए कहा कि 'दोनों के अलग होने की खबरें सच है। हुनर और मयंक मंडे कोर्ट में अपने तलाक की अर्जी डालेंगे। काफी समय से दोनों एक दूजे से अलग रह रहे थे।' साल 2016 में मयंक और हुनर ने एक दूजे के साथ सात फेरे लिए थे। कपल ने भले ही अपनी शादी को निजी रखा लेकिन सोशल मीडिया पर कभी कपल गोल्स देना नहीं भुला। हुनर और मयंक के अलग होने की खबरों से फैंस काफी शॉक है उन्हे यकीन नहीं हो रहा कि टीवी दुनिया के इस फेमस कपल का तलाक होने जा रहा है।

End of Feed