Anupamaa Actress Rupali Ganguly Gives Epic Reaction On Housefull 5 Trailer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपनी धमाकेदार फिल्म 'हाउसफुल 5' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, सोनम बाजवा, डीनो मोरेया, जैकलीन फर्नांडिस और नरगिस फाखरी जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। हाल ही में 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटेड को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं अब 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) को लेकर 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का भी एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में रुपाली गांगुली ने 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर और अक्षय कुमार के अवतार पर कमेंट किया।
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) के ट्रेलर को देख रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने लिखा, "अभी-अभी 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर देखा। मेरे भाई अक्षय कुमार को लोगों को हंसाते हुए देखने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। हम उन्हें इस अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें और उनकी पूरी 'हाउसफुल 5' की टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।" अक्षय कुमार को लेकर किया गया रुपाली गांगुली का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। वहीं अब इसपर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी। उम्मीद करता हूं कि स्क्रिप्ट अच्छी होगी।" लेकिन दूसरे यूजर ने ट्वीट पर तंज कसते हुए लिखा, "ये देखकर हैरानी हो रही है कि जो एक्ट्रेस इंडिया के सबसे खास और वक्त से आगे रहने वाले शो 'साराभाई' का हिस्सा थी उसे 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर एक अच्छी कॉमेडी लग रहा है। ट्रेलर और कुछ नहीं बल्कि एक टॉर्चर है।"
