Housefull 5 में हुई BB 16 फेम सौंदर्या शर्मा की एंट्री, ग्लैमर और अदाओं से बढ़ाएंगी अक्षय की मूवी का पारा

Soundarya Sharma Enters In Housefull 5: अक्षय कुमार की मूवी 'हाउसफुल 5' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में अब सौंदर्या शर्मा की भी एंट्री हुई है। वो सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और बाकी हसीनाओं संग मूवी में धूम मचाती दिखेंगी।

Soundarya Sharma Enters In Housefull 5: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की मूवी 'हाउसफुल 5' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। 'हाउसफुल 5' को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है, क्योंकि इसकी चारों फ्रेंचाइज ने अभी तक लोगों का खूब मनोरंजन किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है। बीते दिन खबर आई थी कि 'हाउसफुल 5' में 'श्रीमद रामायण' फेम निकितिन धीर की एंट्री हुई है। वहीं अब एक और टीवी स्टार का नाम 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) से जुड़ा है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख की 'हाउसफुल 5' में कदम रखने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 16' फेम सौंदर्या शर्मा हैं।

'हाउसफुल 5' में हुई सौंदर्या शर्मा की एंट्री

End of Feed