Hina Khan Spreads Positivity Amid Breast Cancer And Mucositis: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। लेकिन उनका जज्बा इस कदर बड़ा है कि कोई भी हैरान रह जाए। हिना खान की 5 कीमोथेरैपी हो चुकी है, जिससे एक्ट्रेस को म्यूकोसाइटिस की परेशानी तक हो गई है। इस परेशानी में हिना खान कुछ भी नहीं खा पी पा रहीं। लेकिन इन सबके बाद भी हिना खान (Hina Khan) ने अपने फैंस को प्रेरित करने का फैसला किया। हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह दर्द और तकलीफ में भी मुस्कुराती नजर आईं। हिना खान ने इस पोस्ट के जरिए लोगों के बीच सकारात्मकता फैलाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: Hina Khan का शादी से उठ गया है विश्वास, कैंसर की तकलीफ के बीच अब प्यार में भी मिली दगाबाजी?
हिना खान (Hina Khan) ने अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें वह कैप पहने चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिये नजर आईं। हिना खान की इस तस्वीर को देख कोई भी उनके जज्बे को सलाम करेगा, जो इतनी तकलीफ में भी लोगों को सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं। हिना खान ने फोटोज साझा कर कैप्शन में लिखा, "हर चीज तकलीफ देती है, लेकिन मुस्कान नहीं जानी चाहिए। हैना? बहुत परेशानियां हैं, दर्द महसूस किये बगैर सही से खा भी नहीं पा रही। लेकिन ये नकारात्मक रहने का कोई तरीका नहीं है। मैंने मुस्कुराने और अपने आप को बढ़ावा देने का फैसला किया है। मैं रोज अपने आप से यही कहती हूं कि हम इससे भी गुजर जाएंगे। एक वक्त पर मुस्कान। दुआ।"
हिना खान (Hina Khan) की पोस्ट देख टीवी सितारों ने भी उनके लिए ढेर सारी दुआएं कीं। दीपिका सिंह ने कमेंट में लिखा, "दर्द में होकर भी तुम दूसरों को प्रेरित कर रही हो। यहां तुम्हारे जैसा कोई नहीं। तुम्हारे जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। ढेर सारा प्यार।" वहीं अंकिता लोखंडे ने लिखा, "भगवान तुम्हें अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी जिंदगी दें। तुम सच में शेरनी हो।"
