Hina Khan ने ब्रेस्ट कैंसर के चलते क्या मुंडवाया अपना सिर? वीडियो देख हैरत में पड़े फैंस

Hina Khan Bald Due to Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। ऐसे में एक्ट्रेस को वीडियो में देख लोग अनुमान लगा रहे हूँ क्या एक्ट्रेस ने कैंसर के चलते पूरे बाल काट दिए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Hina Khan Bald Due to Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इस समय थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर जूझ रही है जिसका इलाज चल रहा है। अपनी सेहत से जुड़ी हर एक अपडेट एक्ट्रेस अपने फैंस को देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया जिसे देख सभी शॉक हो गए हैं। वीडियो को देख लोग हिना से सवाल पूछ रहे हैं की क्या उन्होंने अपने बाल पूरे ही काट दिए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह वीडियो।

Hina Khan Shaved Head Due to Breast Cancer

ये रिश्ता क्या कहलाता है फ़ेम एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक प्रोडक्ट को प्रोमोट करती हुई नजर आई। इस वीडियो में लोगों को चौंका देने वाली खास बात थी एक्ट्रेस का बिना बाल वाला लुक। जी हाँ एक्ट्रेस ने अपने सिर पर काले रंग की टोपी लगाई हुई है जिसे देख लगता है की कैंसर के चलते एक्ट्रेस ने अपने पूरे ही बाल काट दिए हैं। यह सवाल बार-बार फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेन्ट कर पूछ रहे हैं, हालांकि हिना ने इन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

End of Feed