Hina Khan Expressed Concern Amid India And Pakistan Tension: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। चंद दिनों पहले ही हिना खान छुट्टियां मनाने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ साउथ कोरिया गई थीं। वहां रहकर उन्होंने अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर कीं। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हिना खान खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने देश के प्रति चिंता जाहिर की है। हिना खान (Hina Khan) ने भारतीय सेना के लिए तो प्रार्थना की ही, साथ ही युद्ध की तीव्रता को कम करने की भी इच्छा जताई।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारतीय सेना की जय जयकार कर रहे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर ऐसे किया रिएक्ट
हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "कोई भी युद्ध में नहीं जीतता है, कोई भी नहीं। दोनों तरफ मासूम लोग मारे जाते हैं। फ्रंटलाइनर्स के लइे प्रार्थना कर रही हूं। पहलगाम हमले से पहले हम कोई युद्ध नहीं चाहते थे, हम अभी भी नहीं चाहते। लेकिन हमारे लोगों की हत्या हुई है। हमारा जवाब देना जरूरी था। हम किसी भी तरह की हिंसा का बढ़ावा नहीं देते हैं और मैं जानती हूं कि हम सब किसी न किसी तरह शांति को ही प्राथमिकता देते हैं। जितना मैं अपने देश के साथ आतंक को खत्म करने के लिए खड़ी हूं। मैं इन सब में युद्ध की तीव्रता में कमी के लिए भी प्रार्थना कर रही हूं। जय हिंद।"
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) के अलावा भी कई टीवी स्टार्स ने पोस्ट शेयर कर शांति की कामना की थी। टीवी एक्टर अली गोनी ने बताया था कि उनका परिवार इस वक्त जम्मू में है और बीती रात हुए हमले से सहमा हुआ है।
