नकली बालों से अपनी सुंदरता को ढूंढ रही हैं ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित Hina Khan, वीडियो शेयर कर लिखा "क्या तुम भी..."

Hina Khan New Wig Hair Look: ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित हिना खान ने सोशल मीडिया पर नए लुक से जुड़ी एक वीडियो शेयर किया है। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस अपने नए लुक को फ्लॉन्ट कर सभी को हैरान कर दिया है टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Hina Khan New Wig Hair Look: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस अपनी बीमारी से जुड़ी हर एक अपडेट सोशल मीडिया पर डे रही हैं फैंस को। इसी बीच एक्ट्रेस ने बाल मुंड़वाने के बाद अपना एक नया लुक शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने नकली बाल लगाए हुए हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस के इस लुक की एक झलक साथ ही कैसे हिना के बॉयफ्रेंड ने भी प्यार लुटाया है।

Hina Khan New Wig Hair Look

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपना नया लुक शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने लंबे बालों वाली विग लगाई हुई है और उन्हे फ्लॉन्ट कर रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर के चलते हिना ने कुछ समय पहले अपने बाल काट दिए थे और यह देख कई लोगों के आँसू बह गए। अब एक्ट्रेस का ये विग वाला लुक भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है।

End of Feed