Arjun Bijlani Not Participating in Bigg Boss 18: टीवी का सबसे बड़ा विवादित शो बिग बॉस 18 जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। मेकर्स अपने 18वें सीजन के साथ फिर एक बार छोटे परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। शो की कंटेस्टेंट लिस्ट में बड़े टीवी और बॉलीवुड स्टार्स का नाम जुड़ रहा है जिसको लेकर अब तक कोई कान्फर्मैशन नहीं मिली है। कई दिनों से खबरें उड़ रही है की टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी शो में एंट्री लेने वाले हैं और अब इन्ही सब अफवाओं को लेकर एक्टर ने सच बताया की।
खबरें उड़ रही थी की टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में नजर आने वाले हैं। इस पर अब खुद एक्टर ने खंडन करते हुए खबरों को गलत बता दिया है। अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) का कहना है कि नहीं, मेरा बिग बॉस का हिस्सा बनने का इरादा नहीं है। रियलिटी शो में परिस्थिति और हालात से मिलता जुलता माहौल होता है। मैं खुद जैसा रहना पसंद करता हूं। जब मैं डेली सोप कर रहा होता हूं तो एक किरदार निभा रहा होता हूं। बिजलानी ने ईटाइम्स को बताया, "लाफ्टर शेफ जैसा शो को मैं पूरी तरह से असलियत में रहना पसंद करता हूं। मेरी अपनी मानसिकता और व्यक्तित्व है और मैं बिग बॉस 18 नहीं कर रही हूं।
टीवी एक्टर के इस बयान से साफ हो गया है की वह शो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बात दें बिग बॉस 18 टीवी पर 5 अक्टूबर को दस्तक देगा हालांकि अब तक कोई औपचारिक घोषणा मेकर्स की तरफ से नहीं की गई है। अब शो के लिए लिए शाइनी आहूजा, समीरा रेड्डी, ईशा कॉपिकर और कई अन्य टीवी स्टार्स के नाम सामने आ गए हैं।
