'दर्द नहीं देखा...', राष्ट्रगान में लड़खड़ाईं Hina Khan को लोगों ने दी बद्दुआ, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Hina Khan On Stumbling During National Anthem: हाल ही में हिना खान ने उस घटना को याद किया है, जब उन्हें राष्ट्रगान में लड़खड़ाने की वजह से ट्रोल किया गया था। हिना ने इस पर दर्द बयां किया है।

Hina Khan On Stumbling During National Anthem: टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने पॉडकास्ट की वजह से खूब लाइमलाइट में हैं। इस पॉडकास्ट को हिना के साथ रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal), रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला मिलकर चलाते हैं और चारों मिलकर कई तरह के मुद्दों पर बात करते हैं। हाल ही में इन चारों कलाकारों ने पब्लिक फिगर और ट्रोलिंग पर बात की और इसी दौरान हिना खान ने एक घटना को याद किया, जब वह राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने के तरीके की वजह से ट्रोल हुईं। हिना ने बताया कि उस वक्त उन्हें सबसे ज्यादा आचोलना का सामना करना पड़ा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सुअर की तरह...' धर्म परिवर्तन के आरोप पर फूटा Asim Riaz का गुस्सा, Himanshi Khurana-पारस छाबड़ा को लगाई लताड़

Hina khan

Hina khan (photo credit- instagram)

    हिना खान ने राष्ट्रगान के वक्त मिली आलोचना पर तोड़ी चुप्पी

    हिना खान ने अपने पॉडकास्ट में देशभर से मिली ट्रोलिंग के समय को याद किया और बताया कि उस वक्त वह सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही थीं और उन्हें ऐसे लक्षण महसूस हो रहे थे, जिस वजह से उनका बैलेंस कभी भी बिगड़ जाता था। हिना ने कहा, 'कभी कभी मैं ठीक से खड़ी नहीं हो पाती। मेरा संतुलन बिगड़ने लगता है या मुझे इतनी तेज गर्मी लगती है कि मेरा पूरा शरीर कांपने लगता है।' हिना ने आगे कहा, 'मेरी दवाइयां और बाकी चीजों की वजह से मेरा बैलेंस कभी भी बिगड़ सकता है।' हिना खान के मुताबिक, वह राष्ट्रगान में शामिल होते वक्त अपनी परेशानियों से निपटने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उन्हें फिर भी काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Traitors 2: 'मैं जिंदा हूं', इविक्शन की खबरों से Abhishek Malhan का दिमाग हुआ खराब, निकाली भड़ास

      पति रॉकी जायसवाल ने किया सपोर्ट

      हिना खान ने आगे कहा कि लोग बस एक वीडियो क्लिप देखकर अपनी प्रतिक्रिया देने लगते हैं और कभी कभी कोई मीडिया हाउस उस क्लिप को चलाता है। बाकी बस लोग देखते हैं और फिर ये खबर बन जाती है। हिना खान का सपोर्ट उनके पति रॉकी जायसवाल ने दिया। वीडियो में आगे रॉकी बोलते हैं कि जब आपके पास फैक्ट्स चेक करने का समय नहीं होता, लेकिन तब आपके पास अपनी राय बनाने और चीजें टाइप करने का पूरा समय होता है। राय बनाना बहुत आसान है, क्योंकि इसका नतीजा नहीं होता। बता दें कि हिना खान को स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। इस बीमारी का हिना ने बहुत ही हिम्मत के साथ सामना किया, लेकिन समय समय पर होने वाली परेशानी का जिक्र भी वह सोशल मीडिया पर करती रहती थीं। कई बार हिना के वीडियोज देखकर फैंस इमोशनल हुए हैं।

      End of Feed