Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: विराट ने सई को दिया पत्नी का दर्जा, पाखी रचेगी अपनी सौतन के मौत की साजिश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 11, 2023, 12:44 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 11th March, 2023: गुम है किसी के प्यार में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। विराट ने पाखी के सामने सई को अपनी पत्नी का दर्जा। इस बात को सुनने के बाद पाखी हैरान रह जाती है। वो बस किसी भी तरह से सई को चौहान परिवार से दूर करना चाहती हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 11th March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) होली का जश्न चल रहा है। चौहान परिवार में विराट भाग के नशे में सई से गुजिया बनाने को कहता है। सई विराट को मानती है और उसके लिए किचन में गुजिया बनाती है। एक तरफ सई जहां अपने नशे की हालत में विराट को संभालने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ विनायक और सवि स्पीकर पर गाने बजाकर म्यूजिक एन्जॉय करते हैं। दोनों बच्चे इस बात से बेखबर है कि स्पीकर में बॉम्ब फिट है। चौहान परिवार के सदस्य होली के जश्नन में डूबे हुए है।

ghkkpm (8)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (Credit pic: instagram)

विराट और सई को साथ में देखकर पाखी को जलन होती है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो कैसे सई को विराट और विनायक की जिंदगी से दूर करे। घरवालों को अपकमिंग टैक में पता चलेगा कि अजय कांबले ने स्पीकर में बॉम्ब फिट किया। विराट और सई अपने बच्चों की जान बचाने का फैसला करते हैं। वहीं, पाखी चाहती हैं कि इस बॉम्ब ब्लास्ट में सई की मौत हो जाए। ताकि वो विनायक और सवि की जिंदगी से दूर हो जाए।

End of Feed