Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: सवि का मसीहा बनेगा ये नया मेहमान, क्या ईशान को होगा अपनी गलती का एहसास?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 21, 2023, 11:29 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मुख्य भूमिका में है। शो में इमोशनल ड्रामा चल रहा है। ईशा के आने के बाद से भोसले परिवार में तूफान मचा हुआ है। ईशान को लगता है कि अब उसकी मां उसके बाबा की भी छीनना चाहती हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। भोसले परिवार में ईशा के आने से उथल- पुथल मची हुई है। शांतनु ने घरवालों से कह दिया है कि वो ईशा के साथ ही रहेगा। इस बात को लेकर अक्का साहिब और शांतनु में बहस होती है। वहीं, ईशान को लगता है कि उसकी मां अब उसके बाबा को भी उससे दूर करना चाहती है। ईशान और ईशा के बीच बढ़ती दूरियों को देखकर शांतनु खुद को बेबस महसूस कर रहा है।

आज के एपिसोड में दिखाया गया जाएगा कि ईशान सवि से नाराज हो जाता है। वो सवि से कहते हैं कि अब तुम्हें अपने भाई की गलती नहीं दिख रही है। तुमने उन्हें जेल से बाहर निकलवा दिया। ये बात सुनकर सवि हैरान रह जाती है। वो ईशान को समझाती है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। किरण कॉलेज में आकर सवि के कैरेक्टर पर उंगली उठाता है। वो कहता है कि सवि का कैरेक्टर अच्छा नहीं है।

End of Feed