GHKKPM Spoiler: ईशान उठाएगा सवि के कैरेक्टर पर उंगली, शांतनु ने छोड़ा भोसले परिवार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 18, 2023, 11:26 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। ईशान और सवि मिलकर ईशा को ढूंढते है। ईशा के नहीं मिलने से शांतनु बहुत परेशान हो जाता है। उसे डर लगता है कि ईशा के साथ कुछ गलत ना हो जाए। क्या समय रहते ईशान और सवि ढूंढ लेंगे ईशा को।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की जोड़ी फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं। दर्शक शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में अभी इमोशनल ट्रैक चल रहा है। एक तरफ जहां ईशान के मन में अपनी मां के लिए इतनी नफरत है तो दूसरी तरफ उनके गुमशुदा होने पर उसे उनकी बहुत चिंता होती है। ईशान- सवि के साथ अपनी मां को ढूंढने की कोशिश करता है।

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि और ईशान हताश होकर बैठे रहते हैं। तभी सवि ईशान से पूछती है कि आपकी अपनी मां के साथ कोई तो अच्छी याद होगी। ईशान बताता है कि कैसे बचपन में वो अपनी मां और बाबा के साथ पूरा दिन पुराने घर में खेलता रहता था। लेकिन पिछले 20 साल से वो अपने पुराने घर में नहीं गया है।

End of Feed