GHKKPM Spoiler Alert: आशिका को होगा अपनी गलती का एहसास, रजत की जिंदगी में सवि की सौतन बन करेगी वापसी!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler 16th September 2024: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में रजत और सवि अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे है। रजत कोशिश करता है कि वो सवि संग अपने रिश्ते को फिर से शुरू करें। इधर आशिका को लगता है कि अर्श कभी उससे शादी नहीं करना चाहता है। क्या आशिका करेगी रजत की जिंदगी में वापसी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler 16th September 2024: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। सवि की वजह से रजत को कंफर्मेशन मिल जाता है कि सई उसी की बेटी है। सई रजत से कहती हैं कि ये सब मैंने अपनी बेटी के लिए किया है। रजत सवि से माफी मांगने के लिए कोशिश करता है। इधर आशिका अर्श से कहती हैं कि तुम मुझसे कभी शादी नहीं करना चाहते थे। तुम बस रजत को हराने चाहते हो। आशिका को महसूस होने लगता है कि अर्श ने कभी उससे प्यार नहीं किया। वो अर्श का घर छोड़कर जाने का फैसला लेती है। ये भी पढ़ें- GHKKPM Spoiler: दुश्मनी भूलकर सवि -रजत करेंगे अपने रिश्ते की नई शुरुआत, अर्श का प्लान हुआ फेल

ghkkpm

GHKKPM Spoiler Alert (credit Pic: Instagram)

अर्श आशिका को समझाता है कि वो ओवर रिएक्ट कर रही है। वहीं, रजत अपनी गलती की माफी मांगने के लिए सवि को मनता है। वो चाहता है कि सवि उसे माफ करके अपने रिश्ते को नया मौका दे। सवि भी रजत का नया रूप देखकर हैरान हो जाती है। रजत सवि की परवाह करने लगते हैं। भोसले और ठक्कर भी रजत को इस तरह से देखकर हैरान हो जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ रजत शांतनु से कहता है कि औरत हमेशा उम्मीद करती हैं मर्द पहला फर्स्ट स्टेप लें। रजत की बातों से शांतनु सहमत नहीं होता है। फिर उसके दिए उदाहरण से शांतनु सहमत हो जाता है।

End of Feed