GHKKPM: 'जंगल में तेजू के साथ क्या कर रहा था रजत?' सवाल सुन छूटी हितेश भारद्वाज की हंसी, खुद हटाया राज से पर्दा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Hitesh Bhardwaj Open Up Why Rajat And Tejasswini Was Together In Forest: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' के लेटेस्ट एपिसोड को देख लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि जंगल में तेजस्विनी और रजत साथ क्यों थे? इस मामले पर अब हितेश भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है।

GHKKPM Hitesh Bhardwaj Open Up Why Rajat And Tejasswini Was Together In Forest: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' सवि की बतौर आईपीएस ऑफिसर वापसी हो चुकी है। वहीं नील की जिंदगी में भी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। टीआरपी के लिए मेकर्स ने पूरी कहानी बदलकर रख दी है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि रजत और तेजस्विनी की लाश बस में मिलती है। लेकिन लोगों के मन में सवाल आता है कि दोनों जंगल में सूनसान रास्ते पर कर क्या रहे थे। यहां तक कि सवी के मन में भी सवाल उठने शुरू हो जाते हैं। वहीं अब इस मामले पर खुद हितेश भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है।

'गुम है किसी के प्यार में' सपर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी

End of Feed