Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: पाखी और विराट को करीब लाएंगे विनायक और सवि, सई का जलेगा कलेजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 09:43 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। विनायक और सवि मिलकर विराट और पाखी की एनिवर्सरी मनाएंगे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। विनायक और सवि मिलकर विराट और पाखी की एनिवर्सरी मनाएंगे। यह देखकर सई परेशान हो जाएगी और उसका दिल टूट जाएगा। हालांकि फैंस इस ट्रैक से नाखुश हैं। फैंस चाहते हैं कि मेकर्स सई और विराट को एक फ्रेम में दिखाएं लेकिन मेकर्स पाखी के साथ विराट को दिखा रहे हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: पाखी और विराट को करीब लाएंगे विनायक और सवि, सई का जलेगा कलेजा

अभी तक आपने देखा कि सई विराट और पाखी के बेटे विनायक का इलाज कर रही है। उसके इलाज से विनायक को फायदा पहुंच रहा है। विनायक ने फुटबॉल को किक मारी जिसे देखकर विराट की आंखें नम हो गईं और उसने शुक्रिया अदा करने के लिए सई का हाथ थाम लिया। इसके बाद उसकी नजर सई की खाली उंगली पर गई तो उसे याद आया कि सई ने उसकी दी हुई अंगूठी बेच दी।

End of Feed