Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: विराट की पार्टी में सवि को नीचा दिखाएगी भवानी, बेटी को बचाने आएगी सई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 09:06 AM IST

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Twist coming: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में रोज नए धमाके हो रहे हैं और दर्शकों को कहानी रोमांचित कर रही है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस शो की कहानी में जल्द एक और धमाका देखने को मिलेगा।

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Twist coming: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में रोज नए धमाके हो रहे हैं और दर्शकों को कहानी रोमांचित कर रही है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा इस सीरियल में लीड रोल निभा रहे हैं। इस सीरियल की कहानी में कुछ साल का लीप आया था जिसके बाद विराट और पाखी पति पत्नी के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि सई अपनी बच्ची को लेकर अलग रह रही है। अब उसका और विराट का कोई रिश्ता नहीं है। अब इस शो की कहानी में जल्द एक और धमाका देखने को मिलेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: विराट की पार्टी में सवि को नीचा दिखाएगी भवानी, बेटी को बचाने आएगी सई

दरअसल, सीरियल में विराट और पत्रलेखा की एनिवर्सिरी की पार्टी चल रही है और इस पार्टी में विनायक की दोस्त यानी सई की बेटी सवि भी आई है। सभी को पता है सवि सई की बेटी है और सई को चव्हाण निवास में कोई पसंद नहीं करता है। ऐसे में भरी पार्टी में भवानी नागेश चव्हाण यानी काकू सवि को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी। सवि केक कटने से पहले ही उसे खाना चाहेगी तो भवानी उसे काफी सुनाएगी। इसके बाद पाखी और विराट सवि का बचाव करेंगे और काकू से कहेंगे कि वो बच्ची है।

End of Feed