सेट पर आग लगने के बाद लौटे सई और विराट, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की फिर शुरू हुई शूटिंग

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 13, 2023, 12:58 PM IST

shooting resumes for Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अब गुम है किसी के प्यार में के फैन्स के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो के निर्माताओं ने बहुत साहस दिखाया है और सेट पर फिर से शूटिंग शुरू हो गई है। ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह और नील भट्ट के साथ पूरी टीम रोने के बजाय एक साथ आई है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin shooting resume: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट पर अचानक आग लगने की घटना ने इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। सेट पर होली के सीक्वेंट की शूटिंग के दौरान ये हादसा हुआ, लांकि किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। गुम है किसी के प्यार में के सेट पर आग लगते ही सभी कलाकार जल्दी ही बाहर निकल आए। लेकिन शो के कलाकारों और चालक दल ने आग से अपना सारा सामान खो दिया। बताया गया कि सेट पर लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भंयकर थी कि उसकी चपेट में शोएब इब्राहिम और आयुषी खुराना के सीरियल अजूनी का सेट भी आ गया।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin TV Serial

अब गुम है किसी के प्यार में के फैन्स के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो के निर्माताओं ने बहुत साहस दिखाया है और सेट पर फिर से शूटिंग शुरू हो गई है। ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह और नील भट्ट के साथ पूरी टीम रोने के बजाय एक साथ आई है और हादसे के अगले दिन ही शूटिंग शुरू कर दी है। सौभाग्य से उन्हें फिल्म सिटी में एक समान सेट मिल गया। खास बात ये है कि निरंतरता के कारण अधिकांश शूटिंग बाहर की जानी है। हालांकि ये हादसा कैसे हुआ इसकी जांच जारी है।

End of Feed