GHKKPM में सवी ठक्कर ने आईपीएस अफसर बन मारी धाक्कड़ एंट्री, तेजस्विनी के साथ करेगी पति की मौत की भी जांच

GHKKPM PROMO: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है। कहानी में आगे चलकर तेजस्विनी और रजत ठक्कर की मौत हो जाएगी जिनकी लाश आईपीएस सवी ठक्कर को मिलेगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सीरियल का लेटेस्ट प्रोमो।

GHKKPM PROMO: टीवी दुनिया का जाना माना सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों अपने अपकमिंग ट्रैक को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं शो काफी सालों से दर्शकों के दिलों दिमाग पर कब्जा बनाए बैठा है। बीते कई महीनों से शो की टीआरपी गिरती जा रही है जिससे मेकर्स चिंता में आ गए। ऐसे में रेटिंग वापिस पाने के लिए मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया जिसके चलते शो से वैभवी हँकारे को बाहर और भाविका शर्मा की एंट्री कराई गई। बीच बीच मेकर्स ने एक शो के अपकमिंग ट्रैक को लेकर प्रोमो जारी कर दिया है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत दो लाश से होगी। तभी पुलिस की गाड़ी से एक लेडी ऑफिसर निकलती है जिसकी रैंक आईपीएस है। तभी देखने को मिलता है की ये कोई और नहीं बल्कि विराट और सई चव्‍हाण की बेटी सवी है जो एक आईपीएस ऑफर बन गई है। चेहरे पर गुरूर और धमाकेदार एंट्री के साथ सवी ठक्कर एंट्री लेती है जो इस एक्सीडेंट के मामले की पड़ताल करेगी। प्रोमो देखने में तो काफी मजेदार लग रहा है। सोशल मीडिया पर भी प्रोमो को जमकर प्यार मिल रहा है।

End of Feed