GHKKPM Twist: विराट देगा पाखी को धोखा, सई की नई जिंदगी के साथ शो में आएगा लीप

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 10, 2022, 02:13 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler alert: अब गुम है किसी के प्यार में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अब टीवी सीरियल की कहानी एक बड़ा लीप लेगी। विनायक बड़ा होकर अपने पिता से नफरत करेगा। आने वाले एपिसोड्स में सई, विराट और पाखी को बच्चों संग पिकनिक मनाने निकलेंगे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: गुम है किसी के प्यार में अब अनुपमा टीवी सीरियल के साथ टीवी इंडस्ट्री पर सबसे अधिक रेटिंग वाला शो है। दोनों को इस हफ्ते 2.6 की टीआरपी मिली है। आने वाले हफ्तों में हम देखेंगे कि पाखी (ऐश्वर्या शर्मा) को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। मेकर्स ने एक बड़ा ट्विस्ट प्लान किया है। जिस बस में सई (आयशा सिंह), पाखी (ऐश्वर्या शर्मा) और विराट (नील भट्ट) ड्राइव कर रहे हैं उसका एक्सीडेंट हो जाता है। बस एक पहाड़ में फिसलती है और एक चट्टान के किनारे पर अटक जाती है। विराट दो महिलाओं में से सिर्फ एक को बचा सकता है।

GHKKPM update

GHKKPM update

अब गुम है किसी के प्यार में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अब टीवी सीरियल की कहानी एक बड़ा लीप लेगी। विनायक बड़ा होकर अपने पिता से नफरत करेगा। अभी तक आपने देखा कि टीवी सीरियल विराट को सवि के बर्थडे का पता लगता है। जिसके बाद वो बिना उसे बताए बर्थडे मनाने को लेकर सई को सुनाएगा। इसके बाद आने वाले एपिसोड्स में सई, विराट और पाखी को बच्चों संग पिकनिक मनाने निकलेंगे। जिसके बाद ये तीनों बस एक्सीडेंट में घिर जाएंगे।

End of Feed