Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode 14 October 2022: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) एक से बढ़कर एक ट्विस्ट आने वाले हैं जो इस सीरियल की कहानी में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे। आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट (Aishwarya Sharma Bhatt) के इस शो में अब तक देखा गया कि विराट और पाखी की शादी की सालगिरह के दौरान चव्हाण परिवार में रौनक छाई हुई थी इसी बीच घर में सई अपने कदम रखती है जिसकी वजह से हर कोई दंग रह जाता है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि विनायक को जल्द ही यह पता चल जाएगा कि उसे अडाॅप्ट किया गया है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode Update
आने वाले एपिसोड्स (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) में देखा जाएगा कि विनायक को यह पता चल जाएगा कि वह विराट और पाखी का बेटा नहीं है। बल्कि उसे अनाथालय से अडॉप्ट किया गया है। जैसे ही विनायक को इसके बारे में पता चलेगा वैसे ही उसे बहुत बड़ा झटका लगेगा। आखिर किसी भी बच्चे के लिए यह एक बहुत बड़ा सदमा होता है जब उसे पता चलता है कि उसके माता-पिता उसके असली मां-बाप नहीं हैं। यह सच जानने के बाद विनायक गुम हो जाएगा। ऐसे में जब विराट और पाखी को विनायक के गुम होने की बात पता चलेगी तब वह सई को इसका जिम्मेदार ठहराएंगे।
जैसे ही विराट और पाखी को यह पता चलेगा कि विनायक के सामने उसके अडॉप्शन के सच से पर्दा हट गया है और वह गायब हो गया है, तो वह अपने बेटे के लिए बहुत परेशान हो जाएंगे। ऐसे में वह इन सबका जिम्मेदार सई को बताएंगे। जिसकी वजह से सई को लेकर विराट और पाखी की नफरत और बढ़ जाएगी। लेकिन बाद में सब को यह पता चलेगा कि सई नहीं बल्कि विनायक के सच से पर्दा हटाने वाली ऊशा थी।
