Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Bhavika Sharma To Replace Vaibhavi Hankare: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' का तीसरा सीजन शुरू होते ही इसकी टीआरपी बुरी तरह नीचे गिर गई। बीते दिन भी 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी 1.2 ही दिखाई दी। मेकर्स लगातार शो की कहानी को बदलकर टीआरपी बटोरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' में पुरानी लीड एक्ट्रेस भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को वापिस लाने का फैसला किया है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मेकर्स शो से वैभवी हंकारे को निकालकर भाविका शर्मा को लीड एक्ट्रेस बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: GHKKPM में अपनी वापसी को लेकर Bhavika Sharma ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं जरूर आना चाहूंगी लेकिन...'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से मेकर्स वैभवी हंकारे को रिप्लेस कर रहे हैं। क्योंकि उनका मानना है कि एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस लोगों को इंप्रेस नहीं कर पा रही है। वहीं इसकी टीआरपी भी उठने का नाम नहीं ले रही है। 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़े सूत्रों ने भी भाविका शर्मा की एंट्री की पुष्टि की। उन्होंने इंडिया फोरम संह बातचीत के दौरान कहा, "कहानी पर काम चल रहा है और ये बात सच है कि भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को वापिस ला रहे हैं। ये बात पूरी तरह से कंफर्म है। उससे बात चल रही है फिल्हाल।"
बता दें कि भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सवि की भूमिका अदा की थी। उन्हें लेकर पहले भी खबर आई थी कि शो में एक्ट्रेस की वापसी हो सकती है। लेकिन भाविका शर्मा का कहना था कि उन्हें अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। लेकिन वह जरूर अपने शो में वापसी करना पसंद करेंगी।
