Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin हुई इस बंगाली TV एक्टर की एंट्री, निभाएगा विलेन का किरदार

New Entry in GHKKPM: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच खबर आई है कि भाविका शर्मा के बाद सीरियल में एक और नए किरदार की एंट्री हुई है जो विलेन का किरदार निभाने वाला है।

New Entry in GHKKPM: टीवी दुनिया का जाना-माना सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों अपनी नई कहानी की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सालों से चल रहा है ये शो लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। कई महीनों से शो टीआरपी की मार झेल रहा है जिसके चलते मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया। मेकर्स ने कहानी को नया ट्विस्ट दिया जिसमें तेजस्विनी को मौत के घाट उतारकर सवी की एंट्री हुई। इस बीच खबर आई है कि कहानी में विलेन के लिए नए एक्टर की एंट्री हुई है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin New Entry

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट से खबर सामने आई है कि मेकर्स को अपनी इस लेटेस्ट कहानी के लिए विलेन मिल गया है। खबर सामने आई है कि बंगाली एक्टर अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने स्टार कास्ट को जॉइन किया है। अभिषेक बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी फेमस है। विलेन बन अभिषेक सवी और नील की प्रेम कहानी में जहर घोलेगा लेकिन कैसे ये आपको अपकमिंग एपिसोड में पता चल जाएगा। अभिषेक ने सीरियल के साथ जुड़ने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इस किरदार में वो सारे रंग है जिन्हे मैं तलाश रहा था। मैंने शो के लिए शूटिंग कर दी है और निर्माताओं और स्टार कास्ट से मिलकर काफी अच्छा लग रहा है।'

End of Feed