लीप से पहले GHKKPM की डूबती नैया को पार लगाएगा Udne Ki Aasha, जल्द होगा सीरियल का 'महासंगम'

GHKKPM-Udne Ki Aasha Mahasangam: स्टार प्लस के टॉप मोस्ट सीरियल गुम है किसी के प्यार में और उड़ने की आशा का महासंगम होने जा रहा है। आखिर लीप से पहले मेकर्स ने यह फैसला क्यूँ लिया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

GHKKPM-Udne Ki Aasha Mahasangam: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों कहानी में आने वाले लीप के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। शो की घटती टीआरपी ने कलाकारों को उलट पुलट कर दिया है, जिसे देख जनता काफी गुस्सा है। अब जल्द ही कहानी में लीप आएगा जिसके आने से पहले मेकर्स ने सीरियल उड़ने की आशा संग महासंगम कराया है। आखिर मेकर्स ने यह फैसला क्यूँ लिया और कहानी में इस महासंगम का क्या फायदा होने वाला है जानिए पूरी डिटेल्स टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

GHKKPM-Udne Ki Aasha Mahasangam

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) के मेकर्स ने इस समय टीआरपी में चल रहे टॉप शो उड़ने की आशा (Udne Ki Aasha) संग महासंगम करने का फैसला लिया है। दरअसल कहानी बिल्कुल बदले वाली है जिसके लिए यह महासंगम काफी जरूरी था। इसी के चलते दोनों शोज में काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे और मेकर्स सीरियल की नई कहानी को लोगों के सामने दिखाएंगे। हालांकि इ एपिसोड में ऐसा क्या मजेदार होने वाला है यह अभी पता नहीं चल पाया है।

End of Feed