टीवी मसाला

Exclusive: ट्यूमर से निजात मिलते ही राखी सावंत पर आई एक और मुसीबत, मिली बीच रास्ते पर जान से मारने की धमकी

Exclusive Rakhi Sawant Gets Death Threat After Surgery: टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाने वाली राखी सावंत इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी। वहीं अब राखी सावंत को जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। इसकी पुष्टि उनकी वकील ने की है।

Image

राखी सावंत को मिली जान से मारने की धमकी

Exclusive Rakhi Sawant Gets Death Threat After Surgery: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम करने वाली राखी सावंत इन दिनों मुसीबतों से जूझ रही हैं। राखी सावंत (Rakhi Sawant) को कुछ दिनों पहले हृदय संबंधी परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने बताया कि राखी सावंत को पेट में ट्यूमर है। हाल ही में राखी सावंत की सर्जरी भी हुई, जिसमें एक्ट्रेस को काफी दर्द भी सहना पड़ा। लेकिन राखी सावंत पर आई मुसीबतें यहीं खत्म नहीं होती हैं। दरअसल, राखी सावंत को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बात की पुष्टि खुद उनकी वकील ने की है।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) की वकील फालगुनी ब्रह्मभट्ट ने पुष्टि की है कि एक्ट्रेस को कई लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। राखी सावंत को बहुत से मैसेज आ रहे हैं, जिसमें गंदी भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि ज्यादातर मैसेज और कॉल उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी के होमटाउन यानी मैसूर औ्रर बैंगलोर से हैं। फालगुनी ब्रह्मभट्ट ने इस सिलसिले में कहा, "राखी को बहुत सारे अंजान नंबर, खासतौर पर बैंगलोर, मैसूर और कर्नाटक से कॉल और मैसेज आ रहे हैं। राखी को बहुत सी वाहियात भाषा में गंदी गालियां दी जा रही हैं।"

राखी सावंत (Rakhi Sawant) की वकील फालगुनी ब्रह्मभट्ट ने मामले पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही। उन्होंने कहा, "हम जब लीगल एक्शन लेंगे, तब लोगों को पता चलेगा। राखी को बोला गया है कि तुम्हें रास्ते पर मारेंगे। जहां तू इंटरव्यूज करती है, वहीं तुम्हें मारेंगे। ये सारी चीजें उसे बोली जा रही हैं।" बता दें कि राखी सावंत ने भी मीडिया को मैसेज दिया और बताया कि वह खतरे में हैं। राखी सावंत ने कहा, "दोस्तों मैं ठीक नहीं हूं और आप लोगों को याद कर रही हूं। लेकिन मैं आप लोगों को एक बात बता दूं कि मेरी जिंदगी खतरे में है। लोग मुझे धमकी दे रहे हैं और नुकसान पहुंचाने की कोशिश में हैं। जैसे ही मुझे सीसीटीवी फुटेज मिलती है, मैं सच बाहर ले आऊंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article