GHKKPM Spoiler: विराट पर भड़की सई, पकड़ाई शर्तों की लंबी लिस्ट! धमाकेदार होगा आज का एपिसोड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 28, 2022, 01:19 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: टीवी के मशहूर सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के फैंस के लिए अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में सई अपने नए अवतार में दिखाई देगी। सई ने फैसला कर लिया है कि वह अब विराट की धमकियों से नहीं डरेगी और जो उनका मन करेगी वह केवल वही करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सई दिखाएगी अपना नया अवतार।
  • विराट और पाखी पर भड़क जाएगी सई।
  • सई ने नागपुर को ना छोड़ने का फैसला किया है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के फैंस के लिए आज 28 नवंबर 2022 का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। आज के एपिसोड में सई फुल फॉर्म में नजर आने वाली है। सई का ये नया अंदाज विराट और पाखी पर भारी पड़ने वाला है। सई का यह अवतार मनोरंजन से भरा होने वाला है। दरअसल पाखी, सई को नागपुर छोड़कर जाने के लिए कहती है। इसके बदले में वह सई का पूरा खर्चा भी उठाना चाहती है।

GHKKPM Spoiler 28 November 2022

GHKKPM Spoiler 28 November 2022

लेकिन अब आज के एपिसोड में सई नागपुर छोड़कर जाने से साफ-साफ मना कर देगी। वह सोचेगी कि हमेशा किसी और के कहने पर ही वो फैसले क्यों ले, इस बार जो उसका मन कहेगा वही करेगी।

End of Feed