Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। शो में गणपति उत्सव के दौरान ईशान और सवि की लाइफ में बहुत सारा ड्रामा होने वाला है। एक तरफ जहां अक्का साहिब और यशवंत राव चाहते हैं कि ईशान और ईशा के बीच में दूरियां आ जाए। दूसरी तरफ ईशा अपने काम को पूरी ईमानदारी से कर रही हैं। सवि कॉलेज में अपने गैंग के साथ गणेश उत्सव पर डांस परफॉर्मेंस तैयार करती हैं। उसे लगता है कि आयुष अब बदल गया है।
GHKKPM Spoiler (credit pic: instagram)
वहीं, आयुष सवि से बदला लेना चाहता है। उसने सवि के नजरों में अच्छा इंसान बनकर उसकी माफी ले ली। ताकि वो सवि को सबक सिखा सके। आयुष सवि के गणेश मंडप को जला देता है। सवि आयुष की इस हरकत से परेशान हो जाती है। वो समझ जाती है कि आयुष ने सबक नाटक किया है। इधर अक्का साहिब शांतनु और ईशा का तलाक करवाना चाहती है। अक्का साहिब ईशान से कहती हैं कि तुम उन दोनों का तलाक करवा दो। तुम्हें हमेशा के लिए ईशा से छुटकारा मिल जाएगा।
ईशा और शांतनु को होगा तलाक
ईशान अक्का साहिब के मुंह से ये बात सुनकर हैरान हो जाता है। उसे यकीन नहीं होता अक्का साहिब ऐसे कैसे कह सकती है। ईशान अपनी मां से नफरत करते हैं। लेकिन वो कभी भी उनका रिश्ता नहीं तोड़ना चाहता है। ईशा को निरक्षण के दौरान पता चलेगा कि कॉलेज में टीजर्स को पूरी सैलरी नहीं मिलती है।
