Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: सई ने दिखाई पाखी को उसकी औकात, वीणू ने लगाया अपनी मां को गले

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2023, 01:36 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 04th March, 2023: ​टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सई और पाखी के बीच में एक फिर तकरार देखने को मिलने वाली है। पाखी सई से नफरत करती हैं और वो चाहती है कि सई जल्द से जल्द चौहान परिवार से दूर हो जाए।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 04th March, 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) सई विनायक के दिल को जीतने की तमाम कोशिशे कर रह ही हैं। सई चाहती हैं कि विनायक उसे अपनी मां मान लें। स्कूल में एक कॉम्पटिशन होता है जिसमें सभी बच्चों को आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी मां को ढूंढना होता है। विनायक को चीयर करने के लिए पूरा चौहान परिवार आया होता है। सई भी सवि के साथ स्कूल आती है। विनायक पूरा समय सई को इग्नोर करने की कोशिश करता है। कॉम्पिटशन के दौरान विनायक सई को अपनी मां चुनता है और उसे गले लगाता है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: सई ने दिखाई पाखी को उसकी औकात, वीणू ने लगाया अपनी मां को गले

सई इस बात से बेहद खुश होती है। भवानी और घर के बाकी लोग भी दोनों को साथ देखकर काफी खुश होते हैं। लेकिन ये सब देखकर पाखी का दिल टूट जाता है और उसे सई से नफरत होती है। हालांकि ये सिर्फ एक गेम है जब विवायक अपनी आंखें खोलता है तो वहां से भाग जाता है।

End of Feed