Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। शो में अंबा और विजेंद्र का मिलन हो गया है। विजेंद्र की सर्जरी से पहले सई चाहती हैं कि दोनों की शादी हो जाए। अंबा और सत्या ने विजेंद्र को माफ कर दिया है। वहीं, सई और विराट भी अच्छे दोस्त बन गए है। दोनों के बीच की कड़वाहट कम हो गई है। अंबा और विजेंद्र की शादी में सई भवानी देवी को बुलाती है।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Gufi Pantal Death: गुफी पेंटल ने कभी रामायण में निभाया था सीता का किरदार, महाभारत में शकुनी मामा बन मिली थी पहचान
सई भवानी देवी को समझाती है कि वो आपकी छोटी बहन है। आपने उनसे जिंदगी भर नफरत की है। आप अपनी बहन की खुशियों में शामिल होकर सालों की कड़वाहट दूर कर सकती हैं। भवानी देवी सई से कहती हैं कि तुम्हें मुझे रिश्तों के बारे में मत समझाओं। तुम्हारी वजह से विराट अपनी बेटी और बेटे से दूर हो गया। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विजेंद्र और अंबा की शादी हो जाएगी। सर्जरी के बाद भी विजू काका की याददाशत नहीं जाएगी। सत्या 20 साल बाद अपनी फैमिली के साथ बेहद खुश है। सत्या इन सबके लिए सई का शुक्रिया करता है।
वहीं, विराट सई के बिना नहीं रह सकता है। इसलिए वो नागपुर छोड़ने का फैसला लेता है। विराट अपना ट्रांसफर ले लेता है। अश्विनी सई को बताती हैं कि विराट हम सबको छोड़ कर जा रहा है और सिर्फ तुम उसे रोक सकती हो। अश्विनी को परेशान देखकर सई को कुछ समझ नहीं आता है। सत्या को एहसास होता है कि सई उससे कभी प्यार नहीं करती है। वो सई के साथ मिलकर विराट को रोकने की कोशिश करता है। सत्या सई और विराट को एक कर देगा।
