Gufi Pantal Death: टीवी के दिग्गज कलाकार गुफी पेंटल (Gufi Pantal) का आज निधन हो गया है। एक्टर को दिल और किडनी की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक है। गुफी पेंटल ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनका काम को पहचान बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली थी। एक्टर ने महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाया था।
बहुत कम लोग जानते होंगे की गुफी पेंटल भारत- चीन सीमा पर रामलीला किया करते थे। रामलीला में गुफी सीता का किरदार निभाते थे। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि भारत- चीन के बीच हुए 1962 युद्ध के दौरान वो आर्मी थे। एक्टर ने बताया कि उस दौरान वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। कॉलेज में आर्मी की सीधी भर्ती हो रही थी तो वो देश की सेवा के लिए निकल पड़े थे। एक्टर ने बताया था कि बॉर्डर पर एंटरटेनमेंट का कोई साधन नहीं था।
ऐसे में जवान अपने एंटरटेनमेंट के लिए रामायण का आयोजन करते थे। उस दौरान में रामायण में सीता का किरदार निभाया करता था और रावण का रोल करने वाला हर इंसान मेरा स्कूटर पर अपहरण करता था।
शकुनी मामा के रोल से बनाई पहचान
1998 में बीआर चोपड़ा की महाभारत में गुफी पेंटल पहले बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम किया करते थे। इस दौरान महाभारत शो की स्क्रिप्ट लिखने वाले राही मासूम रजा की नजर उन पर पड़ी। मासूम रजा ने उन्हें शो में शुकनी का किरदार निभाने के लिए कहा था। इस किरदार से एक्टर ने घर-घर में पहचान बनाई थी। गुफी पेंटल ने 'महाभारत', 'कानून', 'सौदा', 'अकबर बीरबल', 'ओम नम: शिवाय', 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'कर्ण संगिनी', 'जय कन्हैया लाल की' जैसे कई टीवी शोज में काम किया था।
