Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सत्या और सई की शादी हो गई है। इस शादी से चौव्हाण परिवार के लोगों को झटका लगा है। सई को समझ नहीं आता है कि सवि को सत्या के घर में रहने के लिए कैसे मनाए। सवि सत्या के घर में रहने से मना कर देती है। इसके बाद सत्या सवि को समझता है कि अगर आपको ये घर अच्छा नहीं लगे तो मत रहना। लेकिन इससे पहले मैंने आपके लिए एक सरप्राइज रखा है। सवि सत्या की बात मान लेती है और अपना कमरा देखती है। उसे अपना नया घर काफी पसंंद आता है। घर से सभी लोग उसे बहुत प्यार करते हैं। सभी लोगों इतना प्यार पाकर सवि काफी खुश होती है।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler (credit pic: instagram)
घर के सभी लोग से सवि को इतना प्यार पाते देखकर सई भी खुश होती है। इधर भवानी देवी सवि को चौव्हाण परिवार वापस लाने का प्लान करती हैं। वो सई के ससुराल जाती है। इतना ही नहीं वो सई और सत्या से कहती हैं कि मैं अपनी पोती को लेने आई हूं। लेकिन सई सवि को कहीं भी भेजने से मना कर देती है। वो कहती हैं सवि वहीं रहेगी जहां उसकी आई रह रही हैं।
पाखी छोड़ेगी घर
सई के लिए विराट का पागलपन देखकर पाखी घर छोड़ने का फैसला लेती है। पाखी विराट को तलाक देकर हमेशा -हमेशा के लिए चली जाएगी। वो अपने साथ विनायक को नहीं ले जाएगी। वो नहीं चाहती कि विनायक पूरे परिवार से दूर हो जाए। पाखी जाने से पहले एक लेटर लिखकर जाती है जिसे पढ़ने के बाद विनायक अपने पिता से नफरत करने लगेगा। उसे लगेगा कि बाबा की वजह से मां उसे छोड़कर चली गई। विनायक के दिल में अपने लिए नफरत देखकर विराट को अपनी गलती का एहसास होगा। इतना ही नहीं शो में अंबा और भवानी देवी का भी आमना -सामना होगा।
