स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में पाखी विराट की मां से अपना दुख बांटती हैं। वो पाखी की इनसिक्योरिटी को देखते हुए सई को दूसरी औरत कहती हैं। विराट की मां सई से कहती हैं कि तुम विराट और पाखी की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद मत करो। तुम वीणू के बारे में भी भूल जाओ। शो में अश्विनी बनेगी सई और विराट के प्यार की दुश्मन। शो का अपकमिंग ट्रैक दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। सैराट फैंस ने अपकमिंग ट्रैक को देखते हुए मेकर्स को जमकर ट्रोल किया। विराट की मां को यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)
एक यूजर का कहना है कि पाखी दूसरी औरत है। अभी तक विराट और सई कानूनी रूप से अलग नहीं हुए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये तो पाखी से भी बुरी है। तुम्हें किसी का घर नहीं तोड़ना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा, आयी सई को दूसरी औरत कैसे कह सकती हैं। उसने तो कभी भी पाखी और विराट की शादी को तोड़ने की कोशिश नहीं की।
शो के अपकमिंग ट्रैक से खुश नहीं है यूजर्स
So called Aayi turning out to be worst than any vamp of itv shows😡😡😡#AyeshaSingh #SaiJoshi#Ayeshians… t.co/SYFaSitVEn
— ANI (@ANI) Mar 1, 2023
This Woman shud be sent to EXILEShe kept saying- You are d ‘OTHER WOMAN’ and pls Don’t break someone’s heart & ho… t.co/BUEtE9pW2V
— ANI (@ANI) Mar 1, 2023
When Sai n Virat were married n living together, delusional P thought that if V was married to her instead, he woul… t.co/icmIQlIwTr
— ANI (@ANI) Feb 28, 2023
सोशल मीडिया पर फैंस सई और विराट के सपोर्ट में लिख रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए कुछ भी दिखा रहे हैं। हालांकि शो में सैयराट के फैंस इस बात से खुश है कि विराट और सई के बीच में क्यूट सी नोकझोंक दिखाई जा रही हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि दोनों के बीच में जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा। दर्शक शो में सई और विराट को साथ देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर सई और विराट की जोड़ी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सैयराट को लेकर दर्शकों के बीच अलग पागलपन हैं।
