Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सत्या-सई की शादी से विराट को लगा सदमा, घर में कराई श्राद्ध पूजा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 30, 2023, 01:15 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सई की शादी से विराट पूरी तरह से टूट गया है। विराट नशे की हालत में आकर घर में बहुत सारा ड्रामा करता है। उसकी ये हालत देखकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं। मेकर्स शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड में सई और सत्या की शादी हो गई। विराट सई को सत्या से शादी करने के लिए खरी-खोटी सुनाता है। इतना ही नहीं विराट सत्या को मारने के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन सई बीच में आ जाती हैं और कहती हैं तुम आज से मेरे परिवार से दूर रहोगे। मैं अब सई सत्या अधिकारी बन गई हूं। सई की बाते सुनकर विराट का दिल टूट जाता है। वो कहता है सही कहा तुमने। तुम वो लड़की नहीं हो जिससे मैंने दीवानों की तरह प्यार किया था।

ghum hai kisi ke pyaar mein (58)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

विराट शादी के मंडप से चला जाता है। इधर सत्या की मां अंबा शादी में हुए ड्रामे से काफी परेशान होती है। वो घर के बाहर चौव्हाण परिवार के लोगों के आने पर पांबदी लगा देती है। पाखी काकू और बाकी घरवालों को बताती हैं कि सई ने सत्या से शादी कर ली है। काकू को इस बात का भरोसा नहीं होता है। पाखी काकू को खरी- खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि आप मेरा घर तोड़ना चाहती थी। आपकी सारी उम्मीदों पर सई ने पानी फेर दिया।

End of Feed