Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।सत्या और सई की शादी से च्वहाण परिवार के लोग बिल्कुल भी खुश नहीं है। पूरा परिवार विनायक का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है। विनायक की बर्थडे पार्टी में सत्या और सई भी सवि के साथ पहुंचते हैं। सत्या और सई को साथ देखकर काकू और विराट काफी गुस्सा हो जाते हैं। काकी सई के बारे में बुरा-भला कहती हैं। वो सई और सत्या को साथ देखकर गुस्से से भर जाती हैं।
GHKKPM Spoiler (credit pic: instagram)
सई और सवि को देखकर विनायक काफी खुश होता है। सई विनायक को गिफ्ट में सोने की चेन पहनाती हैं। सई और विनायक को साथ देखकर विराट भी थोड़ा इमोशनल हो जाता है। विनायक के बर्थडे पर भी पाखी वापस नहीं लौटती है। इस बात से विनायक काफी दुखी हो जाता है। उसे लगता है कि किसी को भी उसकी मां की चिंता नहीं है।
विनायक छोड़ेगा चव्हाण परिवार
विनायक सबसे ज्यादा प्यार अपनी मां पाखी से करता है। विनायक पाखी को खुद ढूंढने का फैसला करता है। वो कहता है कि मैं इस घर में तभी लौटूगा जब मेरी मां वापस आएगी। विराट विनायक को घर छोड़ने से रोक नहीं पाता है।
विराट को एहसास होता है कि उसकी वजह से पूरा परिवार तबाह हो गया। पाखी उसे छोड़कर चल गई और विनायक उससे नफरत करता है। इधर सई के अतीत की वजह से अंबा बिल्कुल भी खुश नहीं है। अंबा सई से कहती हैं कि तुम बार-बार सत्या की खुशियों को छोड़कर च्वहाण निवास जा रही हूं। तुम्हारी ये चीजें मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। अंबा और सई के बीच रिश्ते अच्छे नहीं है। हालांकि सत्या सई का पूरा साथ देने की कोशिश करता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में सई के सामने नीनाद और अंबा के अतीत का सच सामने आएगा।
