GHKKPM: सेट पर आयशा सिंह और नील भट्ट के बीच में चल रही हैं खटपट! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 7, 2023, 09:53 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में नील भट्ट के साथ ऑफ स्क्रीन बॉन्डिंग पर बात की। उन्होंने बताया की सेट पर नील और ऐश्वर्या के साथ उनका रिलेशनशिप कैस है? एक्ट्रेस का जवाब सुनकर फैंस को झटका लग सकता है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) लीड रोल में है। फैंस को शो में आयशा सिंह और नील भट्ट की केमिस्ट्री बेहद पसंद है। फैंस दोनों को प्यार से सैयराट बुलाते हैं। शो को हर्षद अरोड़ा ने हाल ही में ज्वाइन की है। शो में हर्षद अरोड़ा सत्या का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। आयशा सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में को स्टार्स संग अपने रिलेशनशिप पर बात की।

ghkkpm (23)

Ayesha Singh and Neil Bhatt (credit pic: instagram)

आयशा से पूछा गया है कि आपको पाखी और विराट के साथ ऑफ स्क्रीन कभी नहीं देखा गया है। फैंस को लगता है कि आपके और नील के बीच कोल्ड वॉर चलती है। एक्ट्रेस ने कहा कि हम लोग अपनी शूटिंग में इतने बिजी रहते हैं कि टाइम नहीं मिलता है। आपको पता है शो में सई और विराट के बीच में लड़ाई चल रही है।

End of Feed