Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein में नजर आएंगे फहमान खान! बदल जाएगी शो की कहानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 29, 2023, 08:08 PM IST

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। मेकर्स जल्द शो की कहानी को बदलने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लीड एक्टर के तौर पर फहमान खान (Fahmaan Khan) नजर आएंगे।

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स जेनरेशन गैप लेकर आने वाले हैं। इसके बाद शो में सई और विराट के बच्चों की कहानी को दिखाया जाएगा। जेनरेशन लीप आने की वजह से शो के लीड कैरेक्टर नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा शो को छोड़ रहे हैं। शो के तीनों लीड कैरेक्टर के छोड़ने से फैंस खुश नहीं है। फैंस नहीं चाहते हैं कि मेकर्स जेनरेशन लीप लेकर आए है। वहीं, मेकर्स का कहना है कि जेनरेशन लीप के बाद से शो की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

fahmaan khan (2)

Fahmaan Khan (credit pic: instagram)

रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स ने लीप के बाद नए लीड एक्टर को फाइनल कर लिया है। लीप के बाद शो में फहमान खान लीड रोल प्ले करे रहे हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं आई है। पिछले दिनों खबर आई थी कि फहमान खान सलमान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगे। फहमान ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा था कि रियलिटी शो मेरे बस की बात नहीं है।

End of Feed