Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 5 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) आज का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। एपिसोड की शुरुआत में विराट डॉक्ट पुलकित को पाखी की सर्जरी की परमिशन दे देता है क्योंकि यही एक तरीका है जिसे इंफेक्शन को फैलने से रोका जा सकता हैं। सई और पुलकित ऑपरेशन की तैयारियां शुरू करते हैं। इस दौरान सई ऑपरेशन से होने के बाद के परिणाम के बारे में सोचती है। पुलकित सई को ऑपरेशन पर ध्यान देने के लिए कहता है ताकि कोई गलती न हो। सई इस बात को सोचकर परेशान हो जाती है कि जब पाखी को पता चलेगा कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं तो उसका क्या होगा? सई और पुलकित पाखी की सर्जरी करते हैं और चौहाण को बताते हैं कि पाखी की सर्जरी काफी सफल हुई और अब वो खतरे से बाहर है।
ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)
सई विराट के पास बैठती है और कहती हैं पाखी को तुम्हारी जरूरत है। विनायक अपनी मां की सर्जरी के बारे में सुनकर परेशान हो जाता है। सई इस बात से भी दुखी होती है कि विराट और पाखी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।
पाखी लेगी अपनी जान
भवानी आ जाती है और सई को पाखी और विराट की जिदंगी बर्बाद करने के लिए खरी - खोटी सुनाती है। इतना ही नहीं वो वीणु को मौत के लिए भी सई को जिम्मेदार ठहराती है। विराट ये सब देख नहीं पाता है और सई को बता देता है विनायक ही वीणु है। पाखी को होश आता है और विनायक को देखकर वो खुश होती है। विराट हिम्मत करके उसके यूटरस रिमूव करने की बात उसे बता देता है। ये बात जानकर पाखी सब पर चिल्लाने लगती और गुस्से में तोड़- फोड़ करती हैं। डॉक्टर्स उसे नींद का इंजेक्शन दे देते हैं। सई पाखी से कहती हैं हम पुरानी गलती को नहीं दोहराएंगे और विराट को सपोर्ट करेंगे। पाखी को लगता है कि सई विनायक को उससे छीनने की बात कर रही हैं और इसलिए वो बिल्डिंग से कूदने की धमकी देती हैं।
