Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 19 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) दर्शकों को बेहद पसंद है। शो में वीणू की सच्चाई को लेकर विराट और सई के बीच पिछले कुछ दिनों से तकरार चल रही थी। आज के एपिसोड में जगप्रताप विराट से सई को वीणू की सच्चाई का खुलासा करने के लिए कहता है। विराट- सई को बताता है कि वीणू ही हमारा खोया हुआ बेटा विनायक है। सई इस बात को जानने के बाद खुशी से विराट को गले लगा लाती है। सई को जल्द एहसास होता है कि विराट ने जानबूझकर इस सच को छिपाया है। सई विराट से कहती हैं कि सबकुछ जानते हुए क्यों चुप थे।
ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)
विराट कहता है कि तभी पाखी का ऑपरेशन हुआ था वो बिना विनायक के मर जाएगी, इसीलिए मैंने चुप रहने का फैसला लिया। मुझे ये भी डर था कि वीणू का सच जाने के बाद तुम उसे भी मुझसे दूर कर दोगी। सई कहती है कि आपको पाखी का दर्द दिखता है, लेकिन मेरा नहीं। मैं हर रोज खुद को वीणू की मौत का जिम्मेदार समझती थी।
सई ने विराट को दिया 72 घंटे का समय
सई गुस्से में विराट की बातें बिना सुने चली जाती है। इधर पाखी विनायक को स्कूल से वापस लेने पहुंचती है। लेकिन उसे पता चलता है कि वो पहले ही जा चुका है। पाखी सीसीटीवी में विनायक को सई के साथ देखती हैं और सई की लोकेशन देखकर कैफे पहुंच जाती है। विनायक और सई एक- दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखती है। वो सई को विनायक के साथ अपने लाने के लिए डांटती है। सई इस बार चुप नहीं रहती है और कहती है कि मैं जानती हूं क्या कर रही हूं और आगे से मेरे मामले में बोलने की जरूरत नहीं है। सई देगी विराट को विनायक की सच्चाई बताने के लिए 72 घंटे का समय। वहीं, अश्विनी विराट को बताएगी कि पाखी और विनायक मिसिंग है।
