GHKKPM Spoiler: सत्या का दिल तोड़ेगी सई, वट सावित्री पूजा में होगा बवाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 18, 2023, 03:13 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 18th May Full Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में फैमिली ड्रामा चल रहा है। पाखी के जाने के बाद से सई की मुश्किल बढ़ती ही जा रही हैं। विराट और सत्या की वजह से सई की उलझन बढ़ती जा रही हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 18th May Full Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। विनायक विराट से कहता है कि मैं अपनी मां को रेड साड़ी गिफ्ट करना चाहता हूं। विराट इस बात के लिए राजी नहीं होता है। परिवार के सदस्य विराट को समझाते हैं कि विनायक की बात मानने में कोई बुराइ नहीं हैं। वो बिना बात के फिर से टेंशन लेगा। इससे अच्छा तो विनायक की बात को मान लेना चाहिए।

ghum hai kisi ke pyaar mein (65)

Ghum Hai kisi ke Pyaar mein spoiler (credit pic: instagram)

अधिकारी हाउस में सभी लोग वट सावित्री की पूजा की तैयारियां करते हैं। सत्या सई से अपनी दिल की बात कहने के लिए उसे साड़ी गिफ्ट करता है। वो सई से कहता है कि तुम इस साड़ी को जरूर पहनना। सई कहती है कि मैं पूजा में यहीं साड़ी पहनूंगी। सत्या इस बात से बहुत खुश होता है। सई से मिलने के लिए विनायक घर आता है। वो सई से कहता है कि मैं चाहता हूं कि पूजा में आप ये साड़ी पहनो।

End of Feed