गुम है किसी के प्यार में 18 दिसंबर एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इन दिनों इमोशनल ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत में सई डॉक्टर्स के साथ मिलकर पाखी का ऑपरेशन करेगी। विराट सई से कहेगा कि कुछ भी करके पाखी की जान बचा लो। विराट की आंखों में पाखी के लिए दर्द देखकर सई इमोशनल हो जाती है। वो कहती हैं मैं पूरी कोशिश करूंगी की पाखी का ऑपरेशन सक्सेफुल हो। विराट इस समय अपनी और पाखी के पलों को याद करता है और उसकी तस्वीर को देखकर कहता है कि आज के बाद वो वही करेगा जो पाखी कहेगी। इधर सवि और विनायक भी पाखी की सलामती के लिए दुआ करते हैं।
ghum hai kiss ke pyaar mein (credit pic: instagram)
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स देखते हैं कि पाखी ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है। उसकी हार्ट बीट बंद हो गई है। इसके बाद विनायक ओटी में जाकर अपनी मां से कहेगा कि आप मुझे छोड़कर नहीं जा सकती हैं। आपको उठना होगा। पाखी को बचाने के लिए सई उसे शॉक थेरेपी देगी, जिसे उसकी दिल की धड़कने दोबारा चलने लगेगी। पाखी को ठीक देखकर चौहाण परिवार में खुशी से झूम उठेगा। पाखी की जान बचाने के लिए विराट सई का शुक्रिया कहेगा। इस बीच पाखी देखेगी कि सई ने उसके सामने विराट का हाथ पकड़ रखा है।
ये सब देखकर पाखी काफी टूट जाएगी। हालांकि सई पाखी और चौहाण परिवार के सामने कहती हैं कि उसके दिल में विराट को लेकर कोई फीलिंग्स नहीं है। हालांकि विराट जानता है कि वो झूठ बोल रही है। इसलिए अगले दिन वो सई से मिलने उसके घर जाएगा, जहां वो उससे कहेगा कि क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करती हो? सई विराट की नोकझोंक के बीच वो अपना प्यार कंफेस कर लेती है। शो का अपकमिंग ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है।
