GHKKPM Spoiler Alert: सत्या करेगा सई से अपने प्यार का इजहार, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 17, 2023, 02:13 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सत्या सई से अपने प्यार का इजहार करने वाला है। वो सई को स्पेशल तरीके से प्रपोज करना चाहता है। क्या एक बार फिर टूट जाएगा सत्या का दिल?

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स आए दिन धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आते हैं। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा लीड रोल में हैं। अस्पताल में विराट को गंभीर हालत में देखकर सई काफी परेशान हो जाती है। सई पूरा समय विराट का ख्याल रखती हैं। सई को विराट की देखभाल करते देख सत्या को जलन महसूस होती है। लेकिन सत्या सई से कुछ भी नहीं कहता है और वो वहां से चला जाता है। सत्या सई से कहता है कि उसे कुछ भी जरूरत होगी तो वो उसे कॉल कर सकती हैं। सई विराट को इस हालत में देखकर परेशान होती है।

ghum hai kisi ke pyaar mein (64)

ghkkpm spoiler (credit pic: instagram)

अंबा और घर के बाकी सदस्य सत्या और सई के लिए परेशान होते हैं। सत्या और सई को साथ में देखकर सभी लोग खुश होते हैं। अंबा सबसे पहले सई को गले लगाती है। सत्या इस बात से काफी खुश होता है कि उसकी मां ने सई को अपना लिया है। सत्या के दिल में भी सई के लिए प्यार है। सत्या सई को खोने से डरने लगा है। इधर सई सत्या से कहती हैं कि तुम मेरी इतनी फ्रिक मत करो। मैं इन बातों से असहज महसूस करती हूं।

End of Feed