टीवी मसाला

TMKOC: भिड़े पर फिर भड़कीं तारक मेहता फेम मिसेज रोशन सोढ़ी, बोलीं- दोस्त का नहीं, लेकिन सच का साथ दो...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 17, 2023, 03:13 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने मंदार चंदवाडकर के बयान पर रिएक्ट किया है। जेनिफर ने कहा कि मंदार मेरा अच्छा दोस्त है और उसे सभी चीजों के बारे में पहले से ही जानकारी थी।

Image

jennifer mistry and mandar chandwadkar (credit pic: instagram)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला (Jennifer Mistry Bansiwala) ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi), सोहेल रमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तारफ मेहता फेम जेनिफर ने असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मुद्द पर बात करते हुए मंदार चंदवाडकर (Mandar Chandwadkar) ने कहा था कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा था कि सेट का माहौल बहुत अच्छा है तभी इतने सालों से लोग काम कर रहे हैं। अब इस बयान पर जेनिफर मिस्त्री ने रिएक्ट किया है।

जेनिफर मिस्त्री ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि तारक मेहता के कलाकारों में से मंदार मेरे अच्छे दोस्त था। मैं उसके इस बयान से काफी हैरान हूं। मंदार को सभी बातों के बारे में पता है। सिर्फ मंदार ही नहीं सोनालिका जोशी और अंबिका राजनकर को भी सब पता है। हम चारों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

मंदार के बयान पर जेनिफर ने किया रिएक्ट

जेनिफर ने बताया, मंदार वो शख्स था जो मुझे दिन में 6 -6 बार कॉल करता था। वो मुझे मैसेज करता था। उन्हें पता था कि मैं सोहेल रमानी के खिलाफ केस करने वाली हूं। उन्होंने मुझसे पूछा भी था कि मैं ये केस क्यों कर रही हूं। मैंने उन्हें सब बताया था। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मंदार सच का साथ नहीं दे सकते हैं तो उन्हें इन चीजों से दूर रहना चाहिए। मंदार को सच के साथ खड़ा होना चाहिए। जेनिफर ने कहा कि तारक मेहता शो से मुझे पहचान मिली। लेकिन मेरे साथ जो हुआ उसे झूठला नहीं सकती हूं। जेनिफर ने कहा कि मंदार को सिंगापुर इंसीडेट के बारे में भी पता था। जेनिफर शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाती थी। एक्ट्रेस ने मार्च महीने में इस शो को अलविदा कह दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article