गुम है किसी के प्यार में 16 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। पिकनिक से वापस आते समय बस का एक्सीडेंट हो जाता है। इस हादसे में विराट सबसे पहले सई को बचान को बचाने की कोशिश करता है। एक्सीडेंट की वजह से सई को याद आएगा कि उसने कैसे वेणु को खो दिया था। विराट सई को शांत करने की कोशिश करता है लेकिन वो बेहोश हो जाएगी। विराट उसे बचाने के लिए सीपीआर देता है। इस भगदड़ में पाखी बस की बैकसीट पर पहुंच जाती है। वो देखती हैं कि विराट सई को गले लगाता है और उसे रिलेक्स करने की कोशिश करता है। विनायक और सवि ने भी सई को गले लगाया होता है।
Ghum hai kisi ke pyaar mein (credit image: instagram)
पाखी का दिल ये सब देखकर टूट जाएगा। विनायक को एहसास होगी कि पाखी उनके साथ नहीं है। विराट पाखी को बचाने के लिए दौड़ता है। अश्विनी और नीनद भी एक्सीडेंट पर स्पॉट होते है। चौहाण परिवार को एक्सीडेंट के बारे में न्यूज से पता चलेगा।
पाखी की होगी मौत
पाखी बस में बैठी रहती और अपनी आंखें बंद कर लेती है और बस खाई में गिर जाती है। विनायक अपनी मां को बचाने के लिए कूदता है लेकिन सई उसे रोक लेती है। विराट को यकीन नहीं होता है कि पाखी अब हमारे बीच नहीं रही। सई विनायक को संभालने की कोशिश करती है। चौहाण परिवार घटनास्थल पर पहुंचता है। भवानी को यकीन नहीं होता है कि पाखी की मौत हो गई है। विराट पाखी की मौत की खबर सुनकर सदमे में चला जाता है। वो पाखी को ढूंढने के लिए पुलिस वालों की मदद से खई में जाता है। वहीं, सई को भी इस बात का पूरा यकीन होता है कि पाखी मिल जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, पाखी विराट और सई की जिंदगी में जल्द वापसी करेगी। इस बीच विनायक अपने पिता से नफरत करेगा कि उन्होंने सई को पहले बचाया वरना मेरी मां जिंदा होती।
