Bigg Boss 16: गौतम विग ने टीना दत्ता को किया नॉमिनेट, शालीन भनोट बोले-'पिक्चर अभी बाकी है'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:34 PM IST

Gautam Vig nominates Tina dutta in Bigg Boss 16: बिग बॉस-16 शो के पहले हफ्ते के लिए निमृत कौर अहलूवालिया घर की कप्तान बनीं। वहीं बाद गौतम विग ने शिव ठाकरे के खिलाफ एक टास्क जीतकर कैप्टन की गद्दी संभाली है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अब सुरक्षित होने के लिए गंदा खेल शुरू हो गया है। कंटेस्टेंट घर के अंदर ज्यादा से ज्यादा फुटेज हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। झगड़े, ड्रामा से लेकर लव एंगल तक दर्शकों को सब कुछ देखने को मिल रहा है। शो के पहले हफ्ते के लिए निमृत कौर अहलूवालिया घर की कप्तान बनीं। वहीं बाद गौतम विग ने शिव ठाकरे के खिलाफ एक टास्क जीतकर कैप्टन की गद्दी संभाली है। कप्तानी के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी आती हैं। नए प्रोमो में, हमें देखने को मिल रहा है कि कैसे बिग बॉस कैप्टन से एलिमिनेशन के लिए कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने के लिए कहते हैं और इसी के साथ एक गंदा गेम शुरू होता है।

gautam vij

gautam vij

गौतम विग ने लिया चौंकाने वाला फैसला

प्रोमो से पता चलता है कि गौतम विग ने टीना दत्ता को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया है। जबकि वो उसकी बहुत अच्छी दोस्त है और हर कोई हैरान है कि गौतम ने उन्हें नॉमिनेट किया है। गौतम विग ने प्रोमो में ऐसा क्यों किया, इसका कोई कारण नहीं बताया है। बाद में शालीन भनोट और टीना दत्ता इसी पर चर्चा करते नजर आए। उनका कहना है कि खेल अभी शुरू हुआ है और 'पिक्चर अभी बाकी है' जैसे डायलॉग का इस्तेमाल वो करते हैं। टीना दत्ता तब कहती हैं कि 'मुझे नहीं निकाल पाओगे। भाग्य आपका साथ दे भाई'। गौतम को एलिमिनेशन के लिए चार कंटेस्टेंट के नाम लेने हैं और अभी सिर्फ टीना दत्ता का नाम दिखाया गया है।

End of Feed