Anupama: तोशु उर्फ Gaurav Sharma ने छीनी सुधांशु पांडे की जगह, शाह हाउस का मुखिया बन बटोर रहे हैं TRP

Gaurav Sharma talks about Toshu role in Anupama: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में तोशु उर्फ गौरव शर्मा उनके बेटे की भूमिका निभाते हैं। अब एक मीडिया से बात करते हुए गौरव शर्मा ने खुलासा किया है कि तोशु के किरदार को सुधांशु पांडे के जाने के बाद निभाना कितना मुश्किल है। आइए देखते हैं।

Gaurav Sharma talks about Toshu role in Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। वनराज शाह का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के शो से अलविदा कहने के बावजूद इसकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। वनराज के किरदार को पूरा करने के लिए मेकर्स कहानी में नया मोड़ ले आए हैं। बता दें कि अनुपमा के वर्तमान ट्रैक की बागडोर अचानक से तोशु का किरदार निभाने वाले गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) के हाथों आ गई है। शो में तोशु ने जीते-जी अपने बाप का अंतिम संस्कार कर दिया है और शाह हाउस का मुखिया बन सब पर हुकुम चला रहा है। अब इस बीच रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें गौरव शर्मा ने अपने तोशु के किरदार पर बात की है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Gaurav Sharma talks about Toshu role in Anupama

इंडिया फोरम से बात करते हुए गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने अपने किरदार के बारे मे बात की साथ ही शो में आए नए ट्विस्ट को लेकर भी बताया। गौरव शर्मा ने कहा "तोशु से हम ये सब बिल्कुल एक्सपेक्ट कर सकते थे। वह हमेशा से मौकापरस्त रहा है। उसने जैसे ही पापा कहीं चले गए हैं उसने तुरंत शाह हाउस की मुखिया की गद्दी अपने नाम कर ली है। गौरव शर्मा ने आगे कहा "यह अपने आप में एक बड़ा चैलेंज है। सुधांशु सर बहुत अच्छे अभिनेता हैं और वह सालों से वनराज का किरदार अदा कर रहे थे। लेकिन मेकर्स का कहानी में ये नया मोड़ लाना काफी अच्छा है।

End of Feed