'खुशी सबको खटकती क्यों है?...' ट्रोल्स से परेशान श्री श्री रविशंकर के पास पहुंचीं आकांक्षा चमोला, बयां की परेशानी

Akanksha Chamola Visits Sri Sri Ravi Shankar After Brutal Trolling: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में आकांक्षा चमोला ट्रोल्स से परेशान होकर श्री श्री रविशंकर की शरण में पहुंचीं, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरू से अपने सवालों के जवाब मांगे।

Akanksha Chamola Visits Sri Sri Ravi Shankar After Brutal Trolling: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला आखिरी बार वेब सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' में नजर आईं, जिसमें वह कुंवर अमर और एक्टर अली हसन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। लेकिन सीरीज में अपने बोल्ड सीन के कारण आकांक्षा चमोला काफी ट्रोल हुईं। वहीं इससे पहले आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के कुछ डांस वीडियोज वायरल हुए थे, जिसमें वह दुनिया भुलाकर अपने जन्मदिन में नाचती नजर आईं। लेकिन इस वीडियो के लिए भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं ट्रोल्स से परेशान होकर अब आकांक्षा चमोला आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर की शरण में पहुंची हैं। उन्होंने वहां रहते हुए गुरुजी से अपने सवालों के जवाब भी मांगे।

akanksha chamola at sri sri ravishankar

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने श्री श्री रविशंकर से सवाल किया कि क्या आज के वक्त में उदास रहना या फिर गंभीर दिखना ज्यादा जरूरी हो गया है, आम हो गया है? क्या खुलकर खुशी मनाना लोगों को खटकने लगा है? आकांक्षा चमोला ने गुरुजी से कहा, "मुझे समझ नहीं आता है कि जब मैं खुश रहती हूं या अपनी खुशी बांटने की कोशिश करती हूं तो लोगों को परेशानी क्यों होती है। लोग नकारात्मकता क्यों फैलाते हैं?" आकांक्षा चमोला के इन सवालों को लेकर श्री श्री रविशंकर ने भी जवाब दिये। उन्होंने पहले तो एक्ट्रेस की बातों को सुना और फिर सलाह दी, "दुनिया में लोग तो हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे, उनकी बातों से आप अपने अंदर के सुकून को खराब मत होने दो।"

End of Feed