'ट्रॉफी आकांक्षा के खन्ना जी लाए हैं...' गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली को यूं दिया जवाब, अब हो रही है थू-थू

Gaurav Khanna Trolls For Replying Rupali Ganguly: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने जीत दर्ज की है। उनकी गेम को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा था कि जीतेंगे आप ही कपाड़िया जी। लेकिन गौरव खन्ना ने रुपाली की बात का जवाब ऐसे दिया कि वह बुरी तरह ट्रोल हो गए।

Gaurav Khanna Trolls For Replying Rupali Ganguly: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने फिनाले में जीत दर्ज की और फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल व अमाल मलिक को करारी मात दी। गौरव खन्ना अपने साथ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि लाखों का कैश प्राइज भी साथ ले गए। गौरव खन्ना को जीत से पहले उनके कई को-स्टार्स से खूब सपोर्ट मिला था, जिसमें रुपाली गांगुली का नाम भी शामिल है। रुपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना को समर्थन देते हुए कहा था कि जीतेंगे आप ही कपाड़िया जी। वहीं अब गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने रुपाली गांगुली की बातों का जवाब दिया है। लेकिन अपने अंदाज के लिए गौरव खन्ना ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

gaurav khanna on rupali ganguly

फोटो क्रेडिट- गौरव खन्ना इंस्टाग्राम, जियो ह़ॉटस्टार

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इंडिया फोरम संग बातचीत के दौरान रुपाली गांगुली की बातों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार ट्रॉफी खन्ना जी लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, "मैं ये बोलूंगा कि इस बार ट्रॉफी खन्ना जी लाए हैं। क्योंकि अनुपमा चाहती थी कि कपाड़िया जी लाएं तो कपाड़िया जी भी लेकर जाते, लेकिन यहां पर आकांक्षा का खन्ना आया है तो वो ट्रॉफी लेकर गया है। और धन्यवाद मुझे इतना सपोर्ट करने के लिए।" गौरव खन्ना के इस जवाब पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है, साथ ही एक्टर को 'घमंडी' का टैग भी दिया।

End of Feed